
रोगे योग तो रहोगे नीरोग,
आएगा ना पास में कोई भी रोग।
कर लो कर लो यारो योग
भागेगा आलस जैसे भागे लोग।
सुबह-सुबह जब खिंचेगी कमर
बोलेगी बीवी वाह मेरे शेर
कल तक जो थे सोफे के राजा
आज बने हैं फिटनेस के ताज!
तोंद महाराज हुए परेशान
योग ने छीना उनका सम्मान।
चिप्स, समोसे रोएं कोने में
दाल-सलाद हँसें बिछौने में।
अनुलोम-विलोम का ऐसा जादू
भागे सुस्ती, निकले साधु।
हँसते-गाते सबको कहो
रोज़ करो योग, निरोग रहो।
कुलदीप सिंह रुहेला
सहारनपुर उत्तर प्रदेश


