
किसी ने पूछा मुझसे…..
की तुम्हारा पसंदीदा रंग क्या है?
मैने कहा हर रंग मस्त हैं,
पर मुझे काला रंग पसंद है।
क्योंकि हरा रंग फैला है धरती पर शांति का प्रतीक है,
क्योंकि नीला रंग देता छत्रछाया है,
गुलाबी रंग होता हैं प्यार का मतलब,
नारंगी रंग होता हैं सूर्यास्त का स्वर,
सफेद रंग टोह एक अपने में ही खाश सबको बड़ा इससे प्यार है।
पर अब रही बात काले रंग की ,
जब रात होती हैं, अंधेरा हो जाता हैं,
तो कोई रंग नज़र आता ,
मानो लगता है वही सही उदाहरण है सबके एक समान होने का ,
ना कोई फर्क है, ना ही कोई मंज़िल है।
सिर्फ देता एक सुकून ,
बहुत सुंदर रचना है भगवान की ,
जो बहुत सुखद महसूस कराता हैं।
ये काला रंग मुझे बहुत लुभाता हैं।।
– रिया राणावत
कालीदेवी,झाबुआ(मध्यप्रदेश)




