साहित्य

पर्यावरण दिवस के अवसर पर

संजय प्रधान 

1- पर्यावरण दिवस त्योहार पर,

फायकू प्रस्तुत है,

तुम्हारे लिए।

 

2–मानवता की सुंदर पहल,

पर्यावरण दिवस अवसर,

तुम्हारे लिए।

 

3- पर्यावरण जीवन दर्शन है,

आत्मसात जरूरी है,

देहरादून।

 

4- ये धरती वन जल

समझो अमानत है,

तुम्हारे लिए।

 

5- जीवन शैली सबको तारती,

लोककल्याण है करती,

तुम्हारे लिए।

 

6– देव दर्शन को तरसते,

धरती मां है,

तुम्हारे लिए।

 

7- करूणा और समर्पण भाव,

रखना जरूरी है,

तुम्हारे लिए।

 

8- ये नदियां जीवन है,

समझना आवश्यक है,

तुम्हारे लिए।

 

9- धरती का सुंदर आवरण,

अनुपम दृश्य है,

तुम्हारे लिए।

 

10- जब तक जल है,

सुंदर जीवन है,

तुम्हारे लिए।

 

11- शिव का आशीर्वाद है,

सत्यम शिवम सुंदरम,

तुम्हारे लिए।

 

12- पर्यावरण विद हैं राम,

मर्यादा पालन किया,

तुम्हारे लिए।

 

13- धाराएं जंगल सुंदरता है,

देखना जरूरी है,

तुम्हारे लिए।

 

14- धरती के किए उपकार,

स्वीकारोक्ति जरूरी है,

तुम्हारे लिए।

 

15- प्रकृति ईश्वरीय दृष्टि हैं,

सब देखती है,

तुम्हारे लिए।

 

16- रोज पेड़ कटेंगे तो,

सांसे नहीं बचेंगी,

तुम्हारे लिए।

 

17- धरती के सारे वन,

सुंदर मंदिर है,

तुम्हारे लिए।

 

18- ये सारी जल धाराएं,

प्रसन्न रहती हैं,

तुम्हारे लिए।

 

19- वनों पर बरसते मेघ

सुंदर दृश्य है,

तुम्हारे लिए ‌।

 

20- शुद्ध पर्यावरण लाता है,

माटी की सुगंध,

तुम्हारे लिए।

 

21- धरती को चाहिए सम्मान,

देना जरूरी है,

तुम्हारे लिए ‌‌

 

22-अंकुर भी लेंगे सांस,

कल वृक्ष बनेंगे,

तुम्हारे लिए ‌‌।

 

23-दौड़ते वाहन चीखते वाहन,

हानि कारक हैं,

तुम्हारे लिए।

 

24-सुरक्षित रहे हमारा पर्यावरण,

बहुत राहत लायेगा,

तुम्हारे लिए।

 

25-जड़ों में रहता जल,

जल जरूरी है,

तुम्हारे लिए।

संजय प्रधान

देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!