E-Paperयूपी

एफएलएन प्रशिक्षण से मजबूत होगी प्राथमिक शिक्षा की नींव                   -बीईओ संतोष सिंह 

शिक्षकों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर सैफुल्ला
प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण लेते शिक्षक
प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह

अहरौला। ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय (एफएलएन) फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी प्रशिक्षण की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप माल्यार्पण कर किया गया वहीं प्रशिक्षक रामनारायन गुप्ता के द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की निपुण भारत मिशन का दायरा बाल वाटिका से कक्षा 5 तक कर दिया गया जिससे विद्यार्थियों का विकास सुनिश्चित हो सके प्रशिक्षक रामनारायन गुप्ता, हरीश कुमार उपाध्याय, शैलेश कुमार मौर्य, सैफुल्ला ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए बताया की निपुण भारत का उद्देश्य कक्षा 5 तक के बच्चों को बच्चों में पढ़ने लिखने तथा जोड़ घटाना गुणा और भाग जैसी बुनियादी गणितीय दक्षताओं का विकास करना है विद्यार्थियों में पठान पाठन में उनकी अभिरुचि को भी निखारना है जिससे बेहतर ज्ञान दक्षता प्राप्त कर सकें वहीं एनसीईआरटी के कक्षा चार के लिए नई किताब वीणा के बारे में शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

बुधवार से शुरू हुई निपुण भारत के तहत पांच दिवसी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण में लगभग आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित रहे जिसे गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा की प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा क्योंकि प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए सरकार गंभीर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!