
युवाओं के मन में बसी है तिरंगे की शान।
धड़कन में बसता सदा अपना हिन्दुस्तान।।
राष्ट्र भक्ति का दीप जला कर मन उसमें रहता।
युवाओं के मन में बढ़ा हुआ है देश का सम्मान।।
गर्व से सिर ऊॅंचा रहता भारत का है नहीं गुमान।
कदम कदम पर बोल रहा है वन्दे मातरम् गान।
युवा जगाए सपनों में राष्ट्र प्रेम की ज्वाला।
भारत विश्व गुरु बने हैं सबको देता मान।।
शौर्य वीरता इतिहास नया अपनारचता जाता।
आपरेशन सिंदूर से बनी है विश्व पहचान।।
ज्ञान- विज्ञान पराक्रम का जब जब साथ मिला।
युवा शक्ति से भारत आगे आया हाथ मिला।।
डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण
छतरपुर मध्यप्रदेश




