साहित्य समाचार

डॉ रामशंकर चंचल की अद्भुत कृतियों का विमोचन हुआ

झाबुआ नि प्, उषा राज साहित्य अकादमी द्वारा आज प्रातः 11 बजे गोपाल कालोनी मां सदन में ख्यात साहित्य साधक डॉ रामशंकर चंचल की अद्भुत दो कृतियों का विमोचन सम्पन्न हुआ।

सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई मुख्य अतिथि श्री आरज़ू इकबाल खान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के ख्यात साहित्य साधक, मनोज कोठारी, स्थापना प्रभारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ, दिलीप सिंह भूरिया कॉलेज के हिंदी व्याख्याता, प्रमुख वक्ता मुकेश बघेल और डॉ रामशंकर चंचल के लेखन से सालों से प्रभावित उनकी बेटी तुल्य एयर होस्टेस रंजीता निनामा द्वारा इस अवसर पर उनकी अद्भुत ताजा कृति आंचलिक खंड काव्य *वह लड़की याद आती है* के प्रथम पेज़ की चित्रकार पोती समीक्षा त्रिवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित थी सभी के कर कमलों से अद्भुत दोनों महत्वपूर्ण कृतियां सम्पूर्ण विश्व पटल पर दस्तक देती अमेज़न पर उपलब्ध कृति इंकलाब पब्लिकेशन मुंबई द्वारा प्रकाशित कृतियों में *आदिवासी जन जीवन* और लोक संस्कृति कृति दूसरी खंड काव्य *वह लड़की याद आती है* का विमोचन किया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आरज़ू इकबाल खान जी द्वारा उम्दा सटीक प्रस्तुति के साथ डॉ रामशंकर चंचल की दोनों महत्वपूर्ण कृतियों पर दस्तक देते विचार रखें और गर्व महसूस करते हुए डॉ चंचल जी को उनकी पोती समीक्षा त्रिवेदी को भी बधाई दी गई , प्रमुख वक्ता मुकेश बघेल जी द्वारा प्रकाशित कृतियों पर अद्भुत सुखद विचार रखें और सुखद महसूस किया कि आज जिस महान साहित्य साधक डॉ रामशंकर चंचल की कृतियों पर में पी एच डी कर रहा हूं आज उनकी 15 वीं अमेज़न कृति के अवसर पर में मौजूद हूं
विशेष रूप से उपस्थित डॉ रामशंकर चंचल की रचनाओं की प्रशंसक मित्र
एयर होस्टेस रंजीता निनामा ने कहा कि डॉ रामशंकर चंचल की रचनाओं को अंग्रेजी में अनुवाद करना चाहती हूं और जल्दी ही यह शुभ कार्य कर सुखद अनुभव होगा मुझे
अन्त में समीक्षा त्रिवेदी पिता मनीष रूपी त्रिवेदी को सभी द्वारा सराहा गया और उनकी अद्भुत कला चित्र पर बधाई के साथ भविष्य के लिए शुभ कामना दी गई
आयोजन का सुखद संचालन अकादमी प्रमुख भावेश त्रिवेदी ने किया और आभार मनीष त्रिवेदी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!