साहित्य

कर चले हम फिदा जानो तन साथियों

मधु वशिष्ठ

कर चले हम फिदा जानो तन साथियों
——-

फैलाएंगे अब हर घर तिरंगा हम साथियों
अभी यहीं है तुम्हारा करम साथियों।
जान देकर उन्होंने देश आजाद करवाया।
पूरे देश में उनके कारण ही तिरंगा लहराया।
अब तुम्हारी है बारी उठो साथियों
अब हम हर घर तिरंगा लहराए साथी साथियों।

देश को साफ रखने में योगदान दो।
देश को तुम बिल्कुल भ्रष्टाचार मुक्त करो।
देशभक्ति का भाव मन के भीतर भरो
अब तुम ही बनोगे देश के रक्षक साथियों,
अब हम हर घर में फहराएंगे तिरंगा साथियों।

स्वतंत्रता दिवस है अब आने वाला।
बच्चों को सुनाओ क्रांतिकारियों की कथाएं साथियो।
अब देश का भविष्य ही उनके हाथ है।
उनमें देशभक्ति जगाओ साथियों।

देश को विश्वगुरु बनाना है लक्ष्य हमारा
अब नन्हें नौनिहालों को बताओ साथियों।
तिरंगे की शान उनको समझा भी दो
अब हर घर तिरंगा लहराओ साथियों————-

मधु वशिष्ठ फरीदाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!