
पोता बोला दादा जी से
उलझन यह सुलझाओ,
एक अनार और सौ बीमार
का मतलब बतलाओ।
दादा बोले पोते से , जब
चीज कोई कम होती,
पर लेने वालों की संख्या
बहुत अधिक है होती।
इसे देखकर लोग यहाँ पर
कहने लगते सारे,
एक अनार और सौ बीमार
खड़े-खड़े हम हारे।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 2-2-2026




