अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “Give to Gain” थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित

मऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शारदा सेवा संस्थान, बहरीपुर मऊ द्वारा “Give to Gain” थीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव रुद्र प्रताप ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “Give to Gain” का अर्थ है कि जब हम समाज और महिलाओं के विकास के लिए योगदान देते हैं, तो बदले में हमें एक मजबूत और विकसित समाज प्राप्त होता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाल कल्याण समिति, मऊ के सदस्य रमा शंकर यादव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलने से ही समाज का समग्र विकास संभव है।
कार्यक्रम में आसिफ, आयुषी सिंह, संजीत तथा प्रयागदत्त ने भी महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।



