वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश मौर्य मृदु को अनागत मार्तंड एवं मीरा शुक्ला को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान

लखनऊ, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान द्वारा अनागत साहित्य संस्थान योगी नगर, त्रिवेणी नगर तृतीय, सीतापुर रोड, लखनऊ में काव्य गोष्ठी/सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने किया। मुख्य अतिथि जी.एल.गांधी, विशिष्ट अतिथि मीरा शुक्ला एवं विजय तनहा रहे। अनागत कविता आंदोलन के प्रणेता डॉक्टर अजय प्रसून की विशेष उपस्थिति रही।कुशल संचालन प्रवीण कुमार पांडेय आवारा ने किया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वंदना राम सनेही विश्वकर्मा सजल ने की।
इस अवसर पर संस्था द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश मौर्य मृदु को अनागत मार्तंड एवं श्रीमती मीरा शुक्ला को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अजय प्रसून, कमलेश मौर्य मृदु,मीरा शुक्ला, राम राज भारती, प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, राम सनेही विश्वकर्मा सजल,डॉ. हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी, अरविंद रस्तोगी धवल, कन्हैया लाल,डॉ. रेनू सिंह,स्वतंत्र कुमार,श्रीश चंद्र दीक्षित,जी. एल. गांधी, विजय तनहा, विनीत श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सुरेश वैश्य, सुरेश चंद्र गुप्ता श्याम आदि ने अपने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।
अंत में राम राज भारती ने सभी आगंतुकों साहित्यकारों श्रोताओं को धन्यवाद देते हुए अगले आयोजन तक कार्यक्रम को स्थगित किया गया।




