
विस्तृत रिपोर्ट*
महिला काव्य मंच पूर्वी दिल्ली इकाई की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी मकाम संस्थापक आदरणीय नरेश नाज़ सर, आदरणीय नीतू राय जी ,महासचिव दिल्ली प्रदेश केनुप्रिया अत्रे जी मुख्य अतिथि और श्यामा भारद्वाज विशिष्ट अतिथि जी के मार्गदर्शन में इकाई अध्यक्ष नूतन गर्ग जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का कुशल संचालन इकाई की अध्यक्ष नूतन गर्ग जी एवं संयोजन प्राची जी उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई की अध्यक्ष नूतन गर्ग जी के द्वारा सभी आमंत्रित कवयित्रियों का स्वागत अभिनंदन शब्द पुष्पों से किया गया और महालक्ष्मी केशरी जी महासचिव पूर्वी दिल्ली ने मधुर कंठ से मां सरस्वती का आह्वान किया। तत्पश्चात गोष्ठी अध्यक्ष नूतन गर्ग जी की अनुमति से विधिवत गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में आमंत्रित कवयित्रियां इस प्रकार रहीं…
केनुप्रिया अत्रे जी, श्यामा भारद्वाज जी, नूतन गर्ग जी, सरिता गुप्ता जी, मधु वशिष्ठ जी, प्राची कौशल जी, भावना भारद्वाज जी,मधु शर्मा जी, सुषमा गर्ग,सुशीला नारंग जी, महालक्ष्मी केशरी जी, सुनिता पुनिया जी, बबीता कंसल जी,शिखा खुराना जी और प्रियंका तिवारी जी।
आज़ की खास बात रही कि सभी के विषय अलग रहे। सभी की कविताएं उच्च कोटि की रहीं।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन केनुप्रिया अत्रे जी और श्यामा भारद्वाज जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत समापन इकाई अध्यक्ष नूतन गर्ग पूर्वी दिल्ली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।
इस प्रकार केनुप्रिया अत्रे जी के दिशा निर्देशन में सभी कवयित्रियों की उपस्थिति से काव्यगोष्ठी सफल रही।
धन्यवाद
नूतन गर्ग अध्यक्ष
पूर्वी दिल्ली इकाई



