साहित्य

एक मियान में दो तलवार – मुहावरा

मुकेश कुमार दीक्षित 'शिवांश'

एक मियान में दो तलवारें
कहा क्यों यह जाता?
दादा जी मुझको समझाओ
समझ मुझे न आता।

दादा बोले एक ही पद पर
दो ताकतवर होते,
आपस में टकराते रहते
सुन ले मेरे पोते ।

इसे देखकर लोग यहाँ पर
कहने लगते सारे,
एक मियान में दो तलवारें
कभी न रहतीं प्यारे।

मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!