प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल साहित्यिक महाकुंभ स्मृति सम्मान पत्र से सम्मानित

मेंहदावल (संत कबीर नगर): सेवानिवृत्त शिक्षक तथा नगर के प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति को कल शाम को अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल साहित्यिक-साँस्कृतिक महाकुंभ में काव्य पाठ के पश्चात डॉ. राम अवतारपांडेय (साहित्य भूषण) के हाथों से उन्हें शाल, हर-हर महादेव पट्टिका, स्मृति चिह्न तथा अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल साहित्यिक महाकुंभ स्मृति सम्मान पत्र. 2026 देकर सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उन्होंने पढ़ा… मैं आग लिये चलता हूँ, अंगार लिये चलता हूँ l इतने अच्छे कवि श्रोता का प्यार लिये चलता हूँ ll यह तीन दिवसीय कार्यक्रम वाराणसी के राम कटोरा स्थित महामना मदनमोहन मालवीय सभागार में कल संपन्न हुआ l इस कार्यक्रम में नेपाल के पाँच कवि, चार कवयित्री तथा भरत के सत्तर कवि और पच्चीस कवयित्री ने काव्य पाठ किया और सभी को सम्मानित किया गया l काशी की दो संस्थाओं क्रमशः काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद द्वारा आयोजित किया गया था l उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कवियों क्रमशः गिरिराज सिंह, मोहर नाथ मिश्र, बलवंत सिंह, संत प्रसाद,,राजेन्द्र सिंह, ब्रह्म नाथ पांडेय, अम्बर बस्तवी, छेदी लाल वर्मा, राजेश मृदुल अजीत यादव, परदेसी, लाल जी जायसवाल आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दिया है l




