
कर्म कर तू कर्म कर ,
कर्म में ही धर्म कर ।
न रो पछता भाग्य पे ,
कर्म में न शर्म कर ।।
संस्कार से जो प्रीती है ,
कर्म ही तेरा कृति है ।
मानव जन्म लिए हो ,
कर्तव्यपालन वृत्ति है ।।
जीवन एक निबंध है ,
जन्म से ही अनुबंध है ।
चलते रह तू कर्मपथ पे ,
कर्म ये सुंदर सुगंध है ।।
कर्म से विचलित होना ,
नयन रहते यह अंध है ।
समझा बूझा अंधा होना ,
जीवन हेतु ही दुर्गंध है ।।
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।




