हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव;अध्यक्ष पद पर दूसरी बाट चुने गए धर्मेंद्र चौधरी,महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने की जीत दर्ज

हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को फिर से अध्यक्ष चुना गया, वहीं महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने जीत दर्ज की।
रविवार को प्रेस क्लब सभागार में हुए वार्षिक चुनाव में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की अगुआई वाले एलायंस ने बड़ी जीत दर्ज की। धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोड़ा को 50 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने हिमांशु द्विवेदी को 52 वोटों से शिकस्त दी। धर्मेंद्र चौधरी को कुल 84 वोट मिले जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के सूर्यकांत बेलवाल को 86 वोट मिले।
वहीं 20 सदस्य कार्यकारणी में संजीव शर्मा, डॉक्टर शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्या, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, केके पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, जोगेंद्र सिंह मावी, रोहित सिखोला, विकास चौहान, देवेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव और महताब आलम ने जीत दर्ज की।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ मनोज सोही और सहायक चुनाव अधिकारी लव शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। सभी विजई प्रत्याशियों को को शुभकामनाएं दी गई।




