विश्व रिकॉर्ड पुस्तक भारतीय हरित धरोहर का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी

मधुमंजरी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व रिकॉर्ड पुस्तक भारतीय हरित धरोहर का विमोचन कर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। खुर्जा स्थित नारायण पत्रालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मधुमंजरी फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष लेखिका रिंकी अग्रवाल प्राची द्वारा सभी का स्वागत किया गया। संस्था सचिव रेनू तायल जी द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

भारतीय हरित धरोहर पुस्तक इंटरनेशनल बुक्स ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज की गई है। इसमें देश-विदेशों से रचनाकारों ने प्रकृति पर कविताएं लिखकर अपना साहित्यिक योगदान दिया है।
विभिन्न रचनाकारों की 101 कविता प्रकृति पर समर्पित है। इंडोनेशिया से इन्दु नांदल जी के सम्पादन में यह पुस्तक तैयार की गई है। रिंकी अग्रवाल ने भी बतौर सह-संपादक इसमें जिम्मेदारी निभाई है।
यह विश्व रिकॉर्ड वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने की खुशी में भारत माता को समर्पित किया गया है।
समाजसेविका रंजना गौतम जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
अलका गर्ग , अनीता मेहता , पूनम शर्मा, डॉ साधना अग्रवाल, पारुल बंसल, नीलम शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों की कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम उपरांत जलपान की व्यवस्था रही।




