E-Paperयूपी

50 वर्षों से लंबित चकबंदी प्रक्रिया के लिए चकबंदी अधिकारियों ने गांव में लगाई चौपाल

अहरौला के फरीदपुर गांव में 50 वर्ष से लंबित चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण करने गांव में पहुंचे चकबंदी अधिकारी काश्तकारों से संवाद स्थापित करते

अहरौला। फूलपुर तहसील अंतर्गत फरीदपुर गांव में बीते 50 वर्षों से लंबित चकबंदी प्रक्रिया को सकुशल व पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए चकबंदी अधिकारियों ने काश्तकारों संग बैठक कर समस्याओं को जाना और समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गांव के काश्तकारों को पर्चा 23 की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को गांव में चौपाल मे संवाद स्थापित किया बताते चलें 1972 से यहां चकबंदी प्रक्रिया बाधित थी गांव के ही अजय बहादुर सिंह जिनकी मौत हो चुकी है उन्होंने हाई कोर्ट से अष्टगन आदेश लिया था जिसके कारण चकबंदी का मामला लंबित चला रहा लंबित गांव की चकबंदी प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी किए गए थे जिसमें जिलाधिकारी के निर्देश में चकबंदी प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए एसीओ राधेश्याम वर्मा चकबंदी राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र, लेखपाल सतीश सिंह मौके पर पहुंचकर सभी चौकीदारों और किसानों से बात की और प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने का सबको आश्वासन दिया इस मौके पर पूर्व प्रधान संजय सिंह, आलोक कुमार सिंह धर्मेंद्र राजभर घनश्याम प्रेम नाथ पांडे शंभू नाथ मौर्या आदि काश्तकार मौजूद रहे।फोटो मेल पर।।

@-इस संबंध में एसीओ राधेश्याम वर्मा ने बताया 1 महीने के अंदर चकबंदी की सभी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा और काश्तकारों को उनके चक पर काबिज कर दिया जाएग जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव में अनियमिताओं को दुर करते हुए पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया से चकबंदी कराई जा रही है काश्तकारों से संवाद भी स्थापित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!