E-Paper

अहरौला पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश

आजमगढ़। थाना अहरौला क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। मौके से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को रात लगभग 1:18 बजे ग्राम पश्चिम पट्टी महलिया के पास रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में शेरा यादव घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंगद यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 540 रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस ने बताया कि शेरा यादव थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह 1 नवंबर 2025 को एक चिकित्सक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था।फरार अभियुक्त अंगद यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!