महिला काव्य मंच द्वारा पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन कल
संवाददाता/दि ग्राम टुडे

रुड़की। महिला काव्य मंच (मन से मंच तक) रुड़की इकाई के तत्वावधान में रविवार, 7 जून 2026 को सायं 5 बजे दीप रेजीडेंसी, प्रथम तल, रामनगर, रुड़की में पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा रचनाकार अनन्या त्यागी की पुस्तक दि मिरर आफ एजुकेशन का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।
आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह संपादक डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र सैनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नवीन शरण उपस्थित रहेंगे। वहीं श्री पंकज त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा, साहित्य और समकालीन सामाजिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
महिला काव्य मंच की इस साहित्यिक गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साहित्यकार, कवि, शिक्षाविद एवं साहित्य प्रेमी प्रतिभाग करेंगे। पुस्तक लोकार्पण के उपरांत काव्य पाठ एवं साहित्यिक संवाद का भी आयोजन होगा, जिसमें रचनाकार अपनी मौलिक रचनाओं का पाठ करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




