
एक पवित्र पावन
अनुपम कृति
प्यार की पावनता का
नाम है
वो गली वो मकान
जीवन के अद्भुत
साथी के ख्याल
और अपनेपन का
एहसास है
सुख और सुकून के
सत्य पलों का नाम है
जीवन ऊर्जा और शक्ति
के अद्भुत सत्य का नाम है
हर शब्द ईश्वरीय आशीष का
जीवंत और सजीव दर्पण है
सच तो यह है कि
जिंदगी की खुशहाली और सुकून
के निर्मल जल का नाम है
क्या नही है
इस ईश्वरीय रूह प्रेम
कथाओं की सहज व्याख्या
सरल भाषा में व्यक्त की
विश्व धरा पर दस्तक देती
कालजयी कृति
वो गली,वो मकान में
जिसका हर शब्द
हर सोच और चिंतन
सचमुच ईश्वरीय आशीष है
जो कभी सोचा नहीं था
सत् सत् वंदन
रूह से मिलाने वाला
पूज्य मित्र को
हम दोनों का प्रणाम
वंदन मेरी आराध्य
पूजा और शक्ति रूह को
सतत् प्रणाम
डॉ रामशंकर चंचल
झाबुआ मध्य प्रदेश




