साहित्य

लेख: रील से दिल तक – देवरिया की बेटी स्नेहा सिंह

कलम: नीरज कुमार सिंह

अपने कॉमिक अंदाज़ से लोगों के दिलों में जगह बना लेने की अद्भुत योग्यता रखने वाली रील क्रिएटर हैं *स्नेहा सिंह*। 

 

छोटी-छोटी घरेलू बातों में कॉमेडी खोज लेना इनका जन्मजात हुनर है। बचपन से ही ये ऐसे कारनामे करती आई हैं कि आस-पास के लोग हँसे बिना नहीं रह पाते।

 

*देवरिया की मिट्टी की खुशबू*  

स्नेहा सिंह मूल रूप से देवरिया जिले की निवासी हैं। इनका जन्म देवरिया में ही हुआ और पढ़ाई-लिखाई भी यहीं संपन्न हुई है। देवरिया की गलियों, बोली और संस्कारों की छाप इनकी हर रील में साफ दिखती है।

 

*कॉमेडी + कुकिंग = सुपरहिट फॉर्मूला*  

स्नेहा जितने मनोयोग से रील बनाती हैं, उतने ही प्रेमभाव से भोजन भी बनाती हैं। इनकी रील के माध्यम से दर्शकों को कई यूनिक रेसिपी भी देखने को मिलती हैं। 

 

भोजपुरी भाषा में बोलकर विभिन्न प्रकार की रेसिपी बनाना, दर्शकों से जुड़ने में बेहद कारगर साबित हुआ है। यही वजह है कि यूपी, बिहार, झारखंड समेत पूरे पूर्वांचल में इनके लाखों-करोड़ों दर्शक इनके वीडियो से मनोरंजन करते हैं।

 

*वायरल रील: ‘धउर रे बिलरिया दूधवा जुठार देहलस’*  

स्नेहा जी द्वारा बनाया गया रील _’धउर रे बिलरिया दूधवा जुठार देहलस’_ काफी पॉपुलर हुआ था। इस रील की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोजपुरी की दिग्गज हीरोइन *स्मृति सिन्हा* ने भी इस पर लिपसिंग की थी।

 

*खूबसूरती में भी अव्वल*  

भूरी-भूरी आँखों वाली खूबसूरत रील क्रिएटर स्नेहा सिंह की सुंदरता के विषय में बात करें तो ये किसी भोजपुरी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सादगी और अदाकारी का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है।

 

देवरिया की ये बेटी आज सोशल मीडिया पर पूर्वांचल की आवाज़ बन चुकी है – जो हँसाती भी है और अपनापन भी सिखाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!