
21 वें विश्व कप का मेजबान बना रूस।32 टीमों के बीच खिताब की जद्दोजहद में कुल 64 मेंच खेले गए,और कुल गोलों की संख्या 169 तक जा पहुंची।
14 जून को पहला मेंच मेजबान रूस और सउदी अरब के बीच खेला गया।88 वर्षों के इतिहास में यह सर्वाधिक गोलों वाला पहला मेंच बना,रूस ने 5-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। किन्तु क्वार्टर फाइनल में रूस की उम्मीद को क्रोएशियाई टीम ने पेनल्टी में जीत दर्ज कर ध्वस्त कर दिया।इसके पूर्व फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3से शिकस्त दी तो क्रोएशिया व इंग्लैंड ने क्रमष: डेनमार्क व कोलंबिया को रोमांचक पेनल्टी में मात दी। हालांकि 2014 का गत विजेता जर्मनी लीग दौर में ही बाहर हो गया।तो वहीं स्पेन पुर्तगाल मेंच 3-3 से ड्रा रहा,यहां रोनाल्डो ने चमत्कारिक तिकड़ी जमाई।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले बहुत रोमांचक रहे। फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0से, बेल्जियम ने ब्राजील को 2-1हराकर उलटफेर किया,तो इंग्लैंड ने स्वीडन को 2-0 से हराकर सेमीज में प्रवेश किया।
फ्रांस ने बेल्जियम को उन्मिति के 51 वें मिनट पर गोल के सहारे जीत दर्ज की तो क्रोएशिया नें 1966 के विजेता इंग्लैंड को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया।
15 जुलाई को एक संघर्षशील मुकाबले में फ्रांस ने 40 लाख की आबादी वाले देश क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब जीत लिया।इस विश्व कप में पहली बार वीडियो असिस्टेंट रेफरी का प्रयोग किया गया।
विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का श्रेय मिला इंग्लैंड के हेरीकेन को जिसने सर्वाधिक 6 गोल किये। अब बारी अंतिम विश्व कप की,जो कतर में हुआ…
“””‘””””‘”‘”””
2022 कतर विश्वकप
अर्जेन्टिनाई मेसी को खिताब
“”””””””””””
आइए अब 2022 के गत विश्व कप की और चलते हैं,यह पहला विश्व कप था जो अरब देश की मेजबानी में खेला गया और वह भी शीत काल में। यहां भी 32 देशों ने भाग लिया,64 मेंच हुए। यहां लीग मेंच में सउदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से शिकस्त दी,तो एशियाई देश जापान नें जर्मनी और स्पेन को ,कोरिया ने प्रबल दावेदार पुर्तगाल को शिकस्त देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।
कुछ अप्रत्याशित परिणाम के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले की बारी आई। सर्वाधिक 5 के विजेता ब्राजील की उम्मीद को ध्वस्त किया क्रोएशिया नें,1-1 की बराबरी के बाद पेनल्टी में 4-2 से जीत दर्ज कर वह लगातार दूसरी बार सेमीज में जा पहुंचा। यहां अर्जेंटीना ने मोलीना और मेसी के उम्दा गोल से 2-0 की बढ़त बनाई,पर डच टीम के वेगहांस्र्ट के 83 व खेल के अंतिम मिनट में गोल से मेंच पेनल्टी शूटआउट में खिंच गया, रोमांचक शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत कर सेमीज का रुख किया। मोरक्को नें पुर्तगाल को युसूफ अल नेसेरी के 42 वे मिनट में हेडर से गोल कर 1-0 से मात दी। अंतिम क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से पराजित किया।
पहले सेमीज में अर्जेंटीना अपने पूरे रंग में था, क्रोएशिया की हसरतों पर उसने 3-0 से विराम लगा दिया तो दूसरी और फ्रांस ने मोरक्को को और कोई उलटफेर नहीं करने दिया..2-0 से जीत कर।
फाइनल 18 दिसंबर को दोहा में हुआ। 23 वें मिनट में अर्जेंटीना कप्तान मेसी के पेनल्टी पर गोल,और 36 वें मिनट में डिमारिया के गोल से लगा अर्जेंटीना बाद इशानी खिताब जीत लेगा,पर खेल के 80/81 मिनट में युवा एम्बापे के 2 गोल ने मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अतिरिक्त समय के 108 वें मिनट में मेसी ने फिर फ्रांसीसी जारी में सेंध लगा दी,पर खेल समाप्ति कै दो मिनट पूर्व एम्बापे की हैट्रिक ने मेंच ड्रा
क्या दिया।
पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के मार्टिनेज चीन की दीवार साबित हुए,2 यादगार पेनल्टी बचाकर अर्जेंटीना के नाम खिताब4-2 से सुनहरे अक्षरों में लिखा दिया,मेसी की चिर महत्वाकांक्षा हकीकत में बदल गई।
स्पर्धा में हांलांकि किलियन एम्बापे ने सर्वाधिक 8 गोल किए,पर मेसी ने 7 गोल के साथ नया इतिहास रच दिया और अर्जेंटीना को तीसरी बार खिताब जितने में महती भूमिका निभाई। स्पर्धा में सर्वाधिक 172 गोलों का नया कीर्तिमान बना।
फिलहाल भारत में जैसे ही 12 तारीख शुरु होगी ठीक मध्यरात्रि 24 वें विश्व कप के आगाज का बिगुल बज उठेगा ,पहला मैच मेजबान मैक्सिको और द.अफ्रीका के बीच होंगा..आइए खेल की खुमारी और गोल..गोल के शोर में डूबने उतराने के लिए तैयार हो जाए। फिर मिलते हैं राम राम…
“””””””””””””””””
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’ इन्दौर 7869799232



