
रिश्ते नाते देखें
रंग बदलते सारे देखें!!
जिद्द-ओ-जहद के मारे
लोगों को अक्सर हम,
धिक्कारे देखें!!
इश्क़ बग़ावत नहीं करें तो
किस काम के इशारे देखें!!
नैनो की अपनी भाषा है
नैनो से चांँद सितारे देखें!!
दिल की बात जुबान पर आई
हमने सौ सौ अफ़साने देखें
दर्द का इलाज ढूंँढा तो
कई दर्द के मारे देखें!!
दर्द मिले तो भी ले लूंँ मैं
हमने दर्द सयाने देखे!!
इश्क़ का दर्जा अव्वल है अब,
हमने ख़ूब नज़ारे देखें..!!
स्वरचित- राजीव त्रिपाठी
उदयपुर राजस्थान




