साहित्य

एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है

एस के कपूर

एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।

एकआशीर्वाद जीवन केआयाम बदल देता है।।

**

निर्भय वही रहता जो भी सत्य की शरण में है।

वही सही शिक्षा जो आचरण लिए वरण में है।।

आपका कर्मआपका मान-सम्मान बदल देता है।

एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।

**

आदर आशीर्वाद संस्कार सब अनमोल होते हैं।

व्यक्तित्व की उच्चता लिए यह अमूल्य होते हैं।।

आपका संवाद परिस्थिति अंजाम बदल देता है।

एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।

**

अपनी गलती स्वीकार करना श्रेष्ठता का मानदंड है।

व्यक्ति की विनम्रता ही उसकी श्रेष्ठता का मापदंड है।।

आपके शब्दों में भरा अहंकार पैगाम बदल देता है।

एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।

**

आपकी वाणी आपकी एक अनमोल पूंजी है।

यों जानलो कि जीवन में सफलता की एक कुंजी है।।

विनम्र व्यवहारआपकेअंत को सफल विश्राम देता है।

एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।

**

रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”

बरेली।।

©. @. skkapoor

सर्वाधिकार सुरक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!