
रविवार दिनांक 12 जुलाई प्रात: 11 बजे से “वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी”, प्रयागराज की वेबसाइट पोर्टल का शुभारंभ इसके संस्थापक व अध्यक्ष डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ के द्वारा किया गया।
उन्होने बताया कि इस साहित्यिक मंच का पोर्टल लिंक है:- https://vaagishwari.github.io/vaagishwari/
यहाँ हमारे बारे में, संचेतना के स्वर, हिन्दी साहित्य का इतिहास, प्रमुख कार्यकलाप, आपकी रचनाएँ, गैलरी, संपर्क करें, रचना भेजें इत्यादि की संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान (वेबसाइट) पर मिलेगी।
उन्होंने सभी साहित्य-प्रेमियों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस साहित्यिक वेबसाइट पोर्टल से जुड़कर सभी साहित्य की निर्झरिणी में गोते लगाएँ तथा नि:शुल्क साहित्य का लाभ उठाएँ।
इस साहित्यिक मंच के सभी पदाधिकारियों ने तथा इस समूह के सभी सदस्यों नें बधाई तथा शुभकामनाएँ प्रेषित किया है। अन्य गणमान्य सुधी साहित्य साधकों तथा मनीषियों ने इसे एक अच्छी पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है तथा इस पोर्टल की सफलता की कामना की है।
-डॉ. अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’
संस्थापक व अध्यक्ष
वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी



