साहित्य

राम क्या है 

डॉ रामशंकर चंचल 

मानव मात्र के

दिलों में दस्तक देते

पशु पक्षी सभी प्रणियों में

निवास करते

कण कण में बसा हुआ

दुनियां को सतत्

चलाने वाला

परम् सत्य

ईश्वरीय शक्ति है

राम कोई साधारण नहीं

वाद और विवाद का

विषय नहीं

राम आस्था का

आत्मा विश्वास का

आदर और सम्मान

का नाम है

क्यों दुनियां राम के

महत्व को नहीं समझ पा रही

राम के अस्तित्व को

महत्व को कम करने पर

तुली है

खैर जितना लिखा जाय कम होगा नदान लोग हैं

राम नाम जानते है

बस वह क्या है

से कोई लेना देना नहीं

है प्रभु राम

इन नादान भोले भाले

लोगों को माफ़ करना

जो नहीं समझ पाए

क्या हो तुम

ये तुम्हें मंदिरों में

खोजते है

इन्हें नहीं पता

तुम सृष्टि के

कण कण में वास करते हो

हर देश और दिलों में

रमे बसे हो

अलग अलग नाम से

अलग अलग रूप में

तो कभी निर्विकार हो

हवा पानी पेड़ पौधे

जहां मन हुआ वहां दस्तक देते हो

सचमुच वंदनीय है तेरा

हर रूप

वंदनीय है देश और दुनिया

का हर मानव मात्र पशु पक्षी सभी

जहां तुम विराजमान हो

धरती जन्म से धरती

नभ में दस्तक दे

सत् सत् वंदन

प्रभु राम

सभी मानव मात्र

का देशों का

कल्याण करें और

उन्हें सुख सुकून दे

खुशी दे

 

 

डॉ रामशंकर चंचल

झाबुआ मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!