
चलों आज़ाद की
दी अमूल्य धरोहर
आज़ादी की रक्षा करें
उसे अपने सचित्र से
मानव मात्र पशु पक्षी सभी
के लिए सम्मान और प्यार से
सिंचे और दुनिया को
दिखाएं हमारे
आदिवासी पिछड़े अंचल में
जन्म हुआ महान व्यक्तित्व
क्रांति नायक अमर शहीद
चंद्रशेखर आजाद का
महत्व और अस्तित्व
जिसने भारत माता की
रक्षा में अपना सर्वत्र निछावर कर
देश को सुख सुकून दिया
वंदन सत् सत् वंदन
महान देतव इंसान
नारी शक्ति को सदा
सम्मान देते हुए
देश को आज़ाद करने में
अद्भुत योगदान दे
अमर हो गया
प्रणाम अमर शहीद
चंद्रशेखर आजाद
सत् सत् प्रणाम
डॉ रामशंकर चंचल
झाबुआ मध्य प्रदेश



