उत्तराखंड

दुष्कर्म, लूट व मारपीट के मामले में फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

अतुल कश्यप/दि ग्राम टुडे

दुष्कर्म, लूट व मारपीट के मामले में फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, लूट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की, दुष्कर्म किया, जान से मारने की धमकी दी तथा कान के कुंडल लूट लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया।
23 जुलाई 2026 को तलाश में जुटी थाना पथरी पुलिस टीम ने कटारपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। पहचान होने पर वह फरार इनामी आरोपी निकला। पुलिस ने उसे विधि सम्मत तरीके से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
गिरफ्तार आरोपी
सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।
दर्ज मुकदमा
मु.अ.सं. 319/2026
धाराएँ
धारा 333, 351(3), 70(1), 309(4), 317(2), 61(2)(क), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट।
पुलिस टीम
महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन
कांस्टेबल नारायण सिंह
कांस्टेबल राकेश नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!