चमन लाल महाविद्यालय में टैली ईआरपी-9 कार्यशाला सम्पन्न, विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए रोजगारपरक कोर्स टैली ईआरपी-9 कार्यशाला का आयोजन 6 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक गुलाम साबिर सत्यम् कंप्यूटर, लंढौरा के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरुण कुमार हरित ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रहकर उसे रोजगार के अवसरों से भी जोड़ना चाहिए।
कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में इस प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने टैली कोर्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विशेष रूप से वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला से प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अवश्य लाभान्वित होंगे।
कार्यशाला की संयोजिका डॉ. किरण शर्मा एवं डॉ. देवपाल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. मीरा चौरसिया, डॉ. सूर्यकांत, श्रीमती प्रणीता भंडारी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



