स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को सौपा पत्रक

अहरौला। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अहरौला से मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य के द्वारा अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के न होने से प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से लखनऊ स्थित कार्यालय पर मिलकर पत्रक सौप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती व जांच सुविधा में एक्स-रे सोनोग्राफी, सहित अन्य सुविधाओं को मुहैया कराये जाने की मांग की है सीएचसी के अंतर्गत आने वाले चार उपकेंद्र डॉक्टर विहीन है वहां भी डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है बताते चलें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला मे 30 बेड का अस्पताल है लेकिन यहां पर किसी प्रकार की जांच सुविधा मौजूद नही हैं यहां तक की सीएचसी की बिजली जाने के बाद जनरेटर की व्यवस्था नहीं है कभी-कभी प्रसव कक्ष में भी इनवर्टर के डिस्चार्ज होने पर लोगों को समस्या झेलनी पड़ती है और वैसे भी आए दिन प्रसव के मरीजों की शिकायतें विभाग से की जाती हैं लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है यहां तक की भर्ती किए गए मरीजों को मिलने वाले नाश्ता भोजन आदि समय से और प्रतिदिन उपलब्धता नहीं होती है लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर मण्डल अध्यक्ष अर्पित मौर्य ने अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं के सम्बन्ध में मूल भूत सुविधा उपलब्ध करने के लिए पत्रक सौपा है।