हरियाणा

अमर बलिदानियों के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना समाज का उत्तरदायित्व है- कल्पकथा परिवार

ज्योतिषाचार्य भारत भूषण वर्मा कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह जी बताया कि साहित्यिक साक्षात्कार कार्यक्रम कल्प भेंटवार्ता श्रृंखला के विशेष अंक में असंध करनाल हरियाणा के विद्वान ज्योतिषाचार्य भारत भूषण वर्मा जी को भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

डॉ श्रीमती मंजू शकुन खरे के संयोजन के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यकार भारत भूषण वर्मा जी ने कहा जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि इसलिए सकारात्मक और राष्ट्र हितैषी दृष्टिकोण रखना चाहिए।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में भारत भूषण जी को सम्मानित करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने कहा कि अमर बलिदानियों के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना समाज का उत्तरदायित्व है क्योंकि उनके बलिदान से ही आज हम सभी स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक हैं।

चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!