लोकल न्यूज़

ग्लोबल लेजेंसी अवार्ड-2025 एवं सुपर वुमन अवार्ड-2026 से सम्मानित डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा

बैतूल – नगर के वरिष्ठ साहित्यकार स्व. ठा. नरेन्द्र पाल सिंह पुण्डीर की सुपुत्री लेखिका एवं कवयित्री डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को आर्टिस्ट प्रेस पब्लिकेशन हाउस, नई दिल्ली द्वारा *ग्लोबल लेजेंसी अवार्ड-2025 एवं सुपर वूमन अवार्ड-2026* से सम्मानित किया गया है।
यह दोनों अवार्ड उनके द्वारा असाधारण उत्कृष्टता, दूरदर्शी नेतृत्व और साहित्य में स्थायी योगदान देने के लिए दिया गया है। यह सम्मान उनके साहित्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी एवं वैश्विक स्तर पर उनकी स्थायी विरासत को प्रदर्शित करता है। डॉ. अनुमेहा का साहित्य काम की सीमाओं और समय से परे है। उनका साहित्य समाज में सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करता है।
बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ के लेखन में सहजता, सरलता के द्वारा समाज को रूपांतरण करने की क्षमता है।
इनकी रचनायें एवं आलेख देश-विदेश की पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होते रहते है। गूगल की 14 वेबसाइटों पर उनकी बायोपिक एवं बायोग्राफी उपलब्ध है। दो बार की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अनुमेहा गद्य एवं पद्य में समान रूप से सृजन करती है, जो उनके द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रहों एवं पुस्तकों में दृष्टिगत होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!