यूपी

चौधरी चरण सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

नजीबाबाद।राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में किसान दिवस के अवसर पर किसानों के मसीहा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया।शिक्षक अरुण दीक्षित स्वच्छंद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपनी वकालत के व्यवसाय को छोड़कर अपना जीवन गांधी जी के साथ जुड़कर देश की आजादी के आंदोलनों को समर्पित कर दिया था।उन्होंने आजादी के बाद देश में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन में अहम भूमिका निभाई।वे हमेशा जनता के प्रति समर्पित रहे।वे सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे।शिक्षक नरेंद्र कुमार ने उनको किसानों का मसीहा बताया।इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार,रजनीश सागर,चेतन स्वरूप, हरिदेव सरोज,शिल्पी वर्मा, योगाचार्य अरुण राजपूत,दीपांशी, अभिषेक, नसीम अहमद, नीरज कुमार,अर्जुन सिंह,शाजिया खान, अक्सा राजपूत,लक्ष्मी चौहान, अनीता त्यागी,रुखसाना,दिव्यांजलि,लक्ष्मी कुमारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!