दो दिवसीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

अहरौला। बुधवार को दो दिवसी जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट जेवियर स्कूल पकड़ी में जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन संघ आजमगढ़ के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिले भर से लगभग 50 वेटलिफ्टिंग के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ वेटलिफ्टिंग संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप जलाकर किया गया अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभागियों के लिए बौद्धिक क्षमता और उनके शक्ति प्रदर्शन के लिए अति आवश्यक है इससे छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलता है।सफल हुए प्रतिभागियों का गुरुवार को फाईनल प्रतियोगिता कराई जाएगी संघ के जिला सचिव कमलेश पांडे ने बताया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में होगा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन को 8 से 14 जनवरी को गाजियाबाद के मोदीनगर में आयोजित होगा। इस मौके पर प्रबंधक सौरभ सिंह विश्वास राय, कोच गुलाब सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।