साहित्य

श्री अटल बिहारी वाजपेई

लक्ष्मी सिंह

अजर अटल देवत्व तुम्हारा
बहुआयामी व्यक्तित्व तुम्हारा
राजनेता,कवि,पत्रकार तुम
भारत रत्न व्यक्तित्व तुम्हारा

पिता श्रीकृष्ण बिहारी वाजपेई
माता जी श्रीमती कृष्णा देवी
25 दिसंबर 1924 में जन्मे
पुत्ररत्न अटल बिहारी वाजपेई

प्रखर वक्ता,अद्भुत प्रतिभा के धनी
प्रेरित करती है हमें आपकी जीवनी
राष्ट्रवाद की अमित छाप लिए
बने देश के तीन बार प्रधानमंत्री

हिंदू तन मन हिंदू जीवन
राम नाम रहा आजीवन
राष्ट्रवाद की ध्वजा लिए
भरा भारत में नवजीवन

मूलआदर्श राष्ट्रहित और सदाचार
जिया सादा जीवन उच्च विचार
पहना कांटों भरी सत्ता का ताज
जन्मदिवस पर शतशत नमन बारम्बार

लक्ष्मी सिंह
जलालाबाद शाहजहांपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!