उत्तराखंड

लोक संस्कृति दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

खटीमा।लोक संस्कृति दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल लाइब्रेरी, थारू राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, खटीमा में सम्पन्न हुआ।


उद्घाटन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजन समिति के निर्मल न्योलिया, डॉ महेंद्र प्रताप पाण्डेय, मनीषा कल्पासी तथा ललित मोहन जोशी द्वारा
बडोनी के व्यक्तित्व और कृतित्व निबंध, लोक भाषा भाषण तथा लोक गीत प्रतियोगिताओं को संपादित कराया ।

जिसमें विभिन्न विद्यालयों से चयनित 45 बच्चों ने प्रतिभाग किया। निबंध में मॉडल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सिमरन ने प्रथम, राजकीय हाईस्कूल बिरिया मझोला के राहुल कुमार द्वितीय और राजीव नवोदय की कुमकुम धामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खटीमा, राणा प्रताप इंटर कॉलेज, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, पी एम श्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा राज्य की सामाजिक और भौगोलिक विषय से जुड़ी विविध लोक आधारित थीम पर रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, राम नरेश वर्मा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, ललित जोशी, सुदर्शन गहतोड़ी, लिली सिंह, ममता मेहता, महेंद्र धामी, आलोक द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और चयनित बच्चों को मोमेंटो वितरित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!