साहित्य

नव वर्ष में नव जीवन

नीरज तँवर


​बीत गया जो कल का पन्ना
उसे विदा अब कर देना
नई धूप की पहली किरण से
मन का आँगन भर लेना
​नव वर्ष के नव पर्व से
मिटा पुरानी यादों की धूल
नव परिवर्तन के बीज उगाओ
मन से मन मिलते रहें
फिर खुशियों के फूल खिलाओ
​टूटे सपने छूटे अपने
उनका अब मलाल नहीं है
राह नई और कदम नए हैं
बचा कोई अब जाल नहीं है
​कुंदन जैसा रूप निखरे
जैसे मोतियों से भरा हो थाल
चमक तुम्हारी फैले हर ओर
कलम उठाओ साहस की
भर लो अपनी इन आँखों में
अमिट चमक विश्वास की
​जीवन परिपूर्ण हो मेहनत से
हम सबके लिए प्रेरणा बनें
शुभकामना है इस नूतन की
हर दिन एक त्योहार बने
कवि : नीरज तँवर
Mob no : 8901151535

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!