विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
दि ग्राम टुडे/ संवाददाता

धामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय ढक्का कर्मचंद में इको क्लब के बच्चों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शर्मा एवं रघुवीर सिंह के निर्देशन में ग्राम के दोनों प्राथमिक विद्यालयों में पौधारोपण के साथ-साथ क्यारियों तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी की गई। इको क्लब के सदस्य बच्चों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को और अधिक मजबूत किया।



