साहित्य

ऐसा यूपी हमारा

विनीता चौरासिया

करते हैं यहाँ आकर के हम, सीखना और सिखाना
अपने राज्य की खूबियों, को फिर से है दोहराना।
क्यों है निज राज्य प्यारा ,’ क्यो है निज राज्य प्यारा ।
क्यों है हमें राज्य प्यारा, हमें क्यों है वो प्यारा॥

गंगा, जमुना, सरस्वती की ,बहती है जहाँ धारा
राम कृष्ण के नाम को जिसने,है जीवन में धारा
महादेवी,जयशंकर प्रसाद और निराला।
ऐसा यूपी हमारा, ऐसा यूपी हमारा ॥

हर एक जिला जहाँ अपनी, विशिष्टता दर्शाता
आगरा मथुरा लखनऊ देखने, हर विदेशी आता ।
पिचहतर जिलों की ख़ुशबू से है, महका यूपी हमारा ।
ऐसा यूपी हमारा,ऐसा यूपी हमारा॥

अयोध्या मथुरा रामकृष्ण की जन्मभूमि है प्यारे,
और बनारस काशी में बम बम भोले के नारे।
ऐसे यूपी में रहता है, हरदम मन हमारा ।
ऐसा यूपी हमारा, ऐसा यूपी हमारा ॥

विनीता चौरासिया
शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!