झालावाड़ जिले के 6 शिक्षक कोटा में राष्ट्रीय क्रांतिकारी नवाचारी शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित

झालावाड़:- शिक्षा नगरी कोटा में शिक्षा सागर फाउंडेशन राजस्थान द्वारा आयोजित शिक्षक महाकुंभ में झालावाड़ जिले के 6 शिक्षकों को राष्ट्रीय क्रांतिकारी नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भुवनेश मालव ने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजेश कुमार शर्मा अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया ब्लॉक भवानीमंडी, वीरेन्द्र कुमार श्रंगी पंचायत शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलाना गिरिराज नागर व्याख्याता सिग्मा बी एड कॉलेज मुंडेरी, सुनील कुमार राठौर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडवी, लोकेश कुमार पोटर प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंडा, किरण चौधरी अध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहरसिंही ।
विद्यालयों में इन शिक्षकों द्वारा नवाचार कर आनंददायी बाल केंद्रित शिक्षण सतत अभिभावक सम्पर्क व विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान स्वरूप सभी शिक्षकों को सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में राजस्थान मध्यप्रदेश उत्तराखण्ड गुजरात सहित कई राज्यों के शिक्षक भाग लेंगे जो शैक्षिक नवाचार विचार विमर्श करेंगे।
कोटा में यह समारोह 4 जनवरी 2026 को मालव धाकड़ छात्रावास विनोबा भावे नगर खड़े गणेश जी के मंदिर के पास आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में देशभर के 240 शिक्षकों को राष्ट्रीय क्रांतिकारी नवाचारी शिक्षक सम्मान व सामाजिक वानिकी द्वारा 35 शिक्षकों को पर्यावरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु हरित योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।




