
विभिन्नता के संग अभिन्न भारत
अखण्डता का सुप्रतीक भारत
धरा का अद्वितीय सुपुत्र भारत
संस्कृति का रक्षक सुरम्य भारत
प्राकृतिक स्रोतो का पुजारी भारत
चंचल नदियों का सुरक्षक भारत
सर्व जनों की माता दुलारी भारत
ईश्वररीय धरोहर का संरक्षक भारत
विश्व में शान्ति की सुमिसाल भारत
शांतिमय जीवन का प्रशिक्षक भारत
उत्तम यजमान का उदाहरण भारत
आगंतुक आदर में सर्वश्रेष्ठ है भारत
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)




