
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
तेइस जनवरी अठारह सौ सन्तानवे,
जन्मे उड़ीसा के कुट्टक गाँव,
पिता थे जिनके जानकीनाथ,
माता प्रभावती जिसने जन्मा स्वयं प्रभात!
शिक्षा की पूर्ण कलकत्ता विश्वविद्यालय से,
नवयुवकों का किया उन्होंने आवाह्न,
राष्ट्र हित में स्वयं को लगा दिया
राष्ट्र आंदोलन में भाग लिया!
विचार से पाते हैं हम धरातल,
आजाद हिन्द फौज बनाई,
एक नारा दिया जय हिंद,
जिसने बनाई उनकी पहचान!
स्वधीनता को अपनी आन- शान माना,
जन्म मरण का प्रश्न बनाया,
श्रद्धा और आत्मविश्वास को ध्वनित किया
जाति के गिरते मूल्यों को उठा दिया!
टूटती संवेदनाओं को सहेजा
सभ्यताओं का विकास करना होगा,
जाति के विकास में देश का विकास होगा
ये परिचम सबको लहराना होगा!
आजाद हिन्द फौज को बनाया,
जर्मनी और जापान के सहयोग से,
नारा दिया तुम मुझे खून दो
हम तुम्हें आजदी देगें,
किसी से न झुकना सीखा!
डॉ उषा जलकिरण
छतरपुर मध्यप्रदेश




