
नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
नया सूरज, नई किरणें,
नया एहसास आया है,
सुनहरी धूप लेकर फिर,
नया उल्लास आया है।
पुरानी याद की चादर
हवा में आज उड़ने दो,
सँवरने दो ज़मीं को आज ,
फिर नया विश्वास आया है।
दिलों की नफरतों को भूल
सिर्फ अब मुस्कुराना है,
मुहब्बत की महक लेकर,
सुहाना मास आया है।
दुआ है हर लबों पर आज,
ख़ुशी नव वर्ष लाया है,
नसीबों में सभी के प्यार का,
मधुमास आया है।
नया सूरज, नई किरणें,
नया एहसास आया है,
सुनहरी धूप लेकर फिर,
नया उल्लास आया है।
रीना पटले, शिक्षिका
शास हाई स्कूल ऐरमा,कुरई
जिला- सिवनी,मध्यप्रदेश




