
दीर्घ जटाओं मध्य गंगा जी विराजे
विशाल ललाट शीर्ष पर मयंक साजे
उर भुजंगो की माला से शोभायमान
लोचन में बसे प्रभु श्री राम का ध्यान
भस्म लेपित शक्तिमय मांसल काया
कैलाश पर विराजित साधना में पाया
कण्ठ केश हस्त भुजाएं रुद्राक्ष शोभित
सिंह चर्म वसन किए धारण व आसित
हस्त सज्जित शित त्रिशूल संग डमरू
हलाहल विषधारी नीलकण्ठ पुकारू
त्रिनेत्रा त्रिपुरारी मस्तक चंदन लेपित
वर्ण धूम्र गल मुण्डों की माला शोभित
कोमल सौम्या सुन्दर जीवन संगिनी
लावण्यी सुशील वात्सल्यी उमा रानी
द्वि सुत सुवीर कार्तिकेय व लम्बोदर
हो सत्य सरल सजग सुन्दरम शंकर
मीनाक्षी शर्मा




