साहित्य

ऑपरेशन सिंदूर

सुषमा श्रीवास्तव

अधर्म पर धर्म की विजय है- ‘ऑपरेशन सिंदूर’
अन्याय पर न्याय का प्रहार है – ‘ऑपरेशन सिंदूर’
पहलगाम की व्यथा से व्यथित भारत,
चल पड़ा मध्य रात्रि आतंक को उधेड़ने,
पच्चीस मिनट के ऑपरेशन में ही किए,
नौ ठिकाने कर दिए नेस्तनाबूद।
उजड़े सुहागों की सौगंध ने,
रच दिया ‘ऑपरेशन सिंदूर!’
आतंकियों को पालना पाक की है फितरत,
सबक देने की नियोजित आदत है भारत।
धोखा,झूठ,फरेब से लिपटा हुआ है पाकिस्तान,
उसकी असलियत खोलने को तत्पर हिन्दुस्तान।
भोर-सिंदूरी आभा में ज्ञापित खबर,
केवल इक नन्हा-सा ट्रेलर है।
असली तस्वीर तो आनी बाक़ी है।
तबाही का मंजर देने वालों,
असलियत का चलचित्र देखना बाक़ी है।
मानस औ महाभारत-देश है भारत!
जिसका धैर्य,अटल निर्णय की पताका है,
शौर्य और अदम्य साहस का परिचय है “ऑपरेशन सिंदूर!”
हिंदुस्तान की खड़कती आवाज़ है “ऑपरेशन सिंदूर!”

सुषमा श्रीवास्तव, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड मौलिक सृजन ©®

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!