साहित्य

भगवान् परशुराम

डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण

अक्षय तृतीया के प्रदोष काल में जन्म लिया
पिता महर्षि जमदग्नि माता रेणुकानाम किया |
शिक्षा दीक्षा प्राप्त की पिता, पितमह से
शस्त्र विद्या को सीखा राजर्षि विश्वामित्र से |

युद्ध कौशल में रुचि रही कीन्ह तपस्या शिव की
गुरुवर बने शिव जी परशु पा बन गए परशुराम
वेद नीति परम्पराओं के लिए संघर्ष किया जारी
भ्रष्ट निरंकुश शासन व्यवस्था में बदलाव किए भारी |

भगवान् परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं
जो कलयुग की रक्षा के लिए चिरंजीवी वरदान हैं
कल्कि अवतार होगा जब इस संसार में
साथ दे कल्कि का करेंगे उद्धार संसार का |

हे सत्य सनातन दया करो अब परशुराम
धरती से अंबर विपदा में घिरी व्यथा हरो परशुराम
परशु प्रहार करो अपना जगताप मिटे
भारत को पुनः प्रतिष्ठित करो अब हे परशुराम |

डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण
छतरपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!