इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) : सिर्फ पेट की समस्या नहीं, बल्कि जीवनशैली का आईना
डॉ रुप कुमार बनर्जी

आज के दौर में पेट से जुड़ी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं।
इनमें एक बहुत ही सामान्य लेकिन कष्टदायक समस्या है इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS)।यह ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को बार-बार पेट दर्द, गैस, कब्ज, दस्त, पेट फूलना, अपच और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में तनाव और चिंता से इसके लक्षण और बढ़ जाते हैं।
सबसे पहले तो यह जानते हैं कि IBS क्या है? :- IBS आंतों से जुड़ा एक क्रॉनिक पाचन विकार है, जिसमें आंतें सामान्य दिखने के बावजूद उनकी कार्यप्रणाली संवेदनशील हो जाती है। कभी मरीज को कब्ज प्रधान IBS (IBS-C) होता है और कभी दस्त प्रधान IBS (IBS-D),
और कई बार दोनों समस्याएँ बारी-बारी से होती रहती हैं।
यह रोग प्रायः इन समस्याओं से भी जुड़ा देखा जाता है:- गैस्ट्राइटिस / एसिडिटी, पुराना कब्ज ,बार-बार दस्त ,माइग्रेन ,तनाव और एंग्जायटी, बवासीर,भूख की कमी, कमजोरी और थकान, नींद की कमी।
स्वास्थ्य वर्धक सुझाव :- IBS में दवा से अधिक महत्वपूर्ण है दिनचर्या और आहार।
क्या खाएँ :- ताजा और हल्का भोजन दलिया, खिचड़ी, मूंग दाल
दही / छाछ (यदि सूट करे) ओट्स, इसबगोल जैसे घुलनशील फाइबर
केला, पपीता, सेब
पर्याप्त पानी ।
क्या न खाएँ :- बहुत अधिक मसालेदार भोजन तला-भुना भोजन कोल्ड ड्रिंक दूध/बाजार का पनीर
ज्यादा चाय-कॉफी
बासी भोजन
देर रात भोजन आदि।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं :- प्रतिदिन सुबह की सैर
योग और प्राणायाम
तनाव से दूरी
पर्याप्त नींद
नियमित भोजन का समय निर्धारित करें।
होम्योपैथिक दृष्टिकोण :- होम्योपैथी में IBS को केवल पेट की बीमारी नहीं माना जाता, बल्कि मन, पाचन और जीवनशैली के संयुक्त असंतुलन के रूप में देखा जाता है।रोगी की प्रकृति, तनाव, खानपान, मल त्याग की आदत, गैस की प्रवृत्ति, नींद और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर औषधि का चयन किया जाता है। दवा का सेवन योग्य चिकित्सक की सलाह से ही करें। IBS कोई गंभीर जानलेवा बीमारी नहीं, लेकिन यह जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।सही आहार, संतुलित जीवनशैली, तनाव नियंत्रण और उचित होम्योपैथिक परामर्श से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। स्वस्थ पाचन ही स्वस्थ जीवन का आधार है।पेट स्वस्थ रहेगा तो तन भी प्रसन्न रहेगा और मन भी शांत रहेगा।
डॉ रुप कुमार बनर्जी
होमियोपैथिक चिकित्सक




