विश्व पुस्तक दिवस पर मंद-मंद मुस्काते भोले

इन्दौर – गत विश्व पुस्तक दिवस पर साहित्यकारों की कर्मस्थली मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति में इन्दौर संभाग पुस्तकालय संघ और अहिल्या लायब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में देश-विदेश के चिरपरिचित कवि/लेखकों/संपादकों को सम्मानित किया गया। आध्यात्मिक काव्य लेखन में लगातार पांच वर्षों से प्रति सप्ताह अपने आराध्य भोलेनाथ पर केन्द्रित कविताएं लिख रहे इन्दौर के कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’ को उनके हालिया प्रकाशित काव्य संग्रह मंद-मंद मुस्काते भोले… के लिए प्रशस्ति पत्र कृति कुसुम सम्मान और मोरपंख देकर मुख्य अतिथि आइ.आर.कुमारजी, पुस्तकालय संघ अध्यक्ष जीडी अग्रवाल,वरिष्ठ कवयित्री सोनल सिंह जैन,आई.ए.एस.डां. अशोक भार्गव जी,बी.पी.मिश्रा,महेशजी बंसल के हाथों सम्मानित किया गया।गत नवंबर 25 में लोकार्पित त्रिपाठी का यह काव्यसंग्रह लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।यह सम्मान अप्रैल 25 से अप्रैल 26 तक प्रकाशित पुस्तकों के कवि/लेखक और संपादकों को विश्व पुस्तक और कापीराइट दिवस 23 अप्रैल को प्रतिवर्ष प्रदाय किया जाता है।
इस दौरान इन्दौर शहर के बनवारीलाल जी जाजोदिया, सदाशिव जी कौतुक,अमिता मराठे, मुकेश इन्दौरी, ब्रजेन्द्र जी नागर, श्याम बागोराजी, दिनेश शर्मा,नीति अग्निहोत्री,आशा जाखड़ आदि पुस्तक लेखकों को सम्मानित किया गया। निःसंदेह संस्था के यह प्रयास कलमकारों को संजीवनी बूटी प्रदान करते हैं। इति शुभम..।




