कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन
पाई संस्थान मुजफ्फरपुर बिहार में एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा 5 जून को होने जा रहा है भव्य कवि सम्मेलन, जिसमें मुजफ्फरपुर के नामचीन कविगण शामिल हो रहे हैं। इस भव्य कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संध्या देवी, लोकप्रिय विधायक व विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी विशाल कुमार व मुस्कान केशरी, जी मंच पर मौजूद रहेगे। मंच संचालन व सरस्वती वंदना मुस्कान केशरी व सुजाता शर्मा जी द्वारा किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन के आमंत्रित स्वर पियूष कुमार आशु, विवेक कुमार, विवेक वशिष्ठ, प्रतोष कुमार, सुजाता शर्मा, शिल्पा श्रीवास्तव, सदैव सौरभ, तुषार कुमार व अन्य कविगण रहेगे। सभी आमंत्रित स्वरों को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र व पत्रिका देकर सम्मानित किया जाएगा। एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी जी सभी साहित्यकार का तहे दिल से स्वागत करती है। पब्लिकेशन द्वारा एकल व साझा संकलन पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं और हर माह दो दिवसीय काव्यगोष्ठी, जुगलबंदी, साक्षात्कार और कविता व विडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर के साहित्यकार सम्मिलित होते हैं और कार्यक्रम कों सफल बनाते हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर बिहार में मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर के साहित्यकार सम्मिलित होगा।भाग लेने हेतु सम्पर्क करें




