साहित्य समाचार

विजय प्रताप शाही को मिला विद्या वाचस्पति मानद उपाधि और गंगा सेवी सम्मान

दि ग्राम टुडे/संवाददाता

गोरखपुर। श्री हनुमंत प्रकाश के रचयिता, ग्राम बरवां बाबू, पिपराईच, गोरखपुर निवासी विजय प्रताप शाही पुत्र श्री रामदास शाही को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ” आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय – रायबरेली” द्वारा “विद्या वाचस्पति मानद उपाधि ” एवं “दिव्य गंगा सेवा मिशन- हरिद्वार” द्वारा “गंगा सेवी सम्मान” प्राप्त हुआ है ।

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति परम् आदरणीय शिवनाथ सिंह “शिव” जी स्वयं कुलाधिपति आदरणीय इन्द्र बहादुर सिंह जी, दी ग्राम टूडे के संस्थापक/संपादक आदरणीय शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी, वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय सुधीर श्रीवास्तव जी, देव दीप के संस्थापक आदरणीय दिनेश गोरखपुरी जी, आदरणीय ईश्वर चन्द्र जी, आदरणीय मुक्तिनाथ त्रिपाठी जी और आदरणीय नंद लाल मणि त्रिपाठी जी आदि श्रेष्ठ विज्ञ जनों के साथ श्री शाही जी के गोरखपुर स्थित आवास पर पधार कर अपने कर कमलों से उपरोक्त प्रमाण पत्र प्रदान किये।

इस उपलब्धि के लिए श्री रामदास शाही, बैंकट रमण शाही, अखण्ड प्रताप शाही, राम अशीष त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह सहित साहित्य जगत के राजीव रंजन मिश्र, प्रतिभा सिंह, बृजेश राय, प्रेमलता रासविंदु, कुंदन वर्मा आदि अनेकानेक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!